
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
नागपुर, शनिवार 20दिसंबर 2025
==============> महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिले की चार नगर परिषदों और नौ नगरपंचायत में आज शनिवार 20 दिसंबर 2025 को मतदान होना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कामठी नगर परिषद में छह मतदान केंद्रों संवेदनशील घोषित किए हैं, यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज 20 दिसंबर को होने वाले चुनावों में मतदान की तैयारी और स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा की। नागपुर जिले में कामठी की तीन सीटों, नरखेड़ की तीन सीटों, रामटेक की एक सीट, कोंढाली की दो सीटों पर आज मतदान होना है। सभी 27 नगरपंचायतों और नगर परिषदों के लिए 21 दिसंबर 2025 को मतगणना एकसाथ कराई जायेगी।रविवार 21 दिसंबर 2025 सभी 27 नगर परिषदों और नगरपंचायतों के लिए मतगणना के बाद चुनाव परिणाम भी घोषित किए जायेंगे।








