

श्रीमती ऋचा तोमर, पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना–कुचामन के निर्देशन में डीडवाना–कुचामन पुलिस द्वारा कस्बा कुचामन में व्यापारी की हत्या के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा व्यापारी *रमेश रूलानिया* की हत्या के लिए हथियार एवं कारतूस उपलब्ध करवाए गए थे।
आरोपी साहिल व उसके साथी द्वारा जितेन्द्र सिंह चारण उर्फ जीतु चारण को हथियार उपलब्ध करवाने की पुष्टि हुई है।
प्रकरण में अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 01 नाबालिग को निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।













