A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

83 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई फरार कार मालिक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

चित्रसेन घृतलहरे, 25दिसम्बर 2025//जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अपराध, जुआ–सट्टा, शराब एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 83 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 दिसंबर 2025 की रात्रि में कंचनपुर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही सफेद आर्टिगा कार (CG 15 CV 1742) से पुलिस ने कुल 83 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। इस संबंध में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 275/25, धारा 20(B) NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से कार का मालिक आरिफ हुसैन पिता इकबाल अंसारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरवाही, थाना सनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) फरार था।उड़ीसा से लाकर बेचने की करती थी तैयारी
आज पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आरिफ हुसैन को अंबिकापुर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने मित्र पुरनदास के साथ उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने की योजना बनाता था तथा परिवहन के लिए अपनी आर्टिगा कार पुरनदास को उपलब्ध कराया था।आरोपी आरिफ हुसैन को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं उसके साथी पुरनदास की तलाश जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव,
सउनि सुमन चौहान, प्र0आर सुरेंद्र सिदार,
सत्यम मंडलोई, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा,
साइबर सेल से सउनि रामकुमार मानिकपुरी,
विजय यादव, कृष्णा डनसेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!