A2Z सभी खबर सभी जिले की

माई की रसोई मैहर का सम्मान, संरक्षिका कल्पना नितिन पाण्डेय का उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मान।

Screenshot 2025 12 26 08 17 45 28 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12मैहर

*माई की रसोई मैहर का सम्मान, संरक्षिका कल्पना नितिन पाण्डेय का उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मान।*

पांच किलो हलुआ प्रसाद से की गई माई की रसोई की शुरुआत आज कीर्तिमान स्थापित कर रही है। माई के रसोई के संचालक धीरज पाण्डेय के त्याग और दृढ़ इच्छा शक्ति ने आज रसोई को ऐसे स्थान में लाकर खड़ा कर दिया जहां माई की रसोई बुलंदियों के पायदान चढ़ती ही जा रही है। आज माई के धाम में आने वाले हर दर्शनार्थी को निःशुल्क भोजन और रुकने की उत्तम व्यवस्था ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

रीवा में विस्तार न्यूज के एक आयोजन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माई की रसोई की संरक्षिका कल्पना नितिन पाण्डेय को अवार्ड देकर किए जा रहे सेवा कार्य की मंत्र मुग्ध होकर सराहना की। श्री शुक्ल ने कहा कि मानव की सेवा ही सबसे बड़ी भगवान की सेवा है समाज सेवा के रूप में माई की रसोई ने जो कार्य विगत वर्षों में किया है, अतुलनीय है, और हमें फक्र है कि आज हम माई की रसोई को विंध्य गौरव सम्मान से सम्मानित करने जा रहे है।

Back to top button
error: Content is protected !!