A2Z सभी खबर सभी जिले की

क्षेत्र पंचायत सुकरौली की हंगामे के बिच करीब 10 करोड़ के विकास योजनाओं का प्रस्ताव हुआ स्वीकृत

हम सभी कार्यकाल अन्तिम वर्ष के विकास योजनाओ को लेकर, प्रस्तावो को स्वीकृत कर रहे, समय सीमा के अन्दर विकास कार्यो को पूर्व कराये- रंजना पासवान

क्षेत्र पंचायत सुकरौली की हंगामे के बिच करीब 10 करोड़ के विकास योजनाओं का प्रस्ताव हुआ स्वीकृत

WhatsApp Image 2025 12 29 at 16.46.16

हम सभी कार्यकाल अन्तिम वर्ष के विकास योजनाओ को लेकर, प्रस्तावो को स्वीकृत कर रहे, समय सीमा के अन्दर विकास कार्यो को पूर्व कराये- रंजना पासवान

WhatsApp Image 2025 12 29 at 16.45.46

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओ से जनता हो रही लाभान्वित- जयप्रकाश शाही

f97f6994 55aa 478b 8752 a9632a65d0f6 1767000597920

सुकरौली बाजार-कुशीनगर । सोमवार को क्षेत्र पंचायत सुकरौली की बर्ष 2026-2027 की बैठक क्षेत्र पंचायत के सभागार मे क्षेत्र पंचायत की माननीया प्रमुख रंजना पासवान की अध्यक्षता मे हंगामें के बीच सम्पन्न है । करीब 10 करोड़ रुपये का विभिन्न विकास योजनाओं का प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकृत हुए । बैठक में आगनवाणी कार्यकत्रियों के द्वारा एमडीएम के भोजन का जो ग्राम प्रधानो एवं आगनवाणी के संयुक्त खाते कार्यकत्रियों द्वारा पैसा निकाला जा रहा है, किसी भी अधिकांश: ग्राम पंचायतो मे भोजन नही बन रहा है, की शिकायत ग्राम प्रधान अनन्तपुर सुरेन्द्र कुमार आर्या ने सीडीपीओ और आगनवाणी कार्यकत्रियो के बीच घन का आपस मे बंदरबाट करने का आरोप लगाया । एमडीएम भोजन की गुणवक्ता के कमी व वितरण को लेकर एवं आगनवाणी केन्द्रो पर हो रही पोषाहार वितरण को लेकर सदन सदस्य हंगामा करने पर, खण्ड विकास अधिकारी सुकरौली उषा पाल से कमेटी गठित कर जॉच करते हुए दोषियो के विरुद्ध कार्यवायी करने का आश्वासन दिया । सीडीपीओ सुकरौली ने अपने विभाग की योजनाओ पर प्रकाश डाला । खण्ड विकास अधिकारी सुश्री उषा पाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों को पूरा अधिकार है एमडीएम व आगनवाणी केन्द्रो, के उपस्थित पंजिका आदि का जाँच करने का मै निर्देश दे रही हूँ । में मौजूद ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा जिसका बारी-बारी से संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समुचित जवाब भी दिया।
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 66 ग्राम प्रधानों के साथ 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रमुख रंजना पासवान, एडीओ पंचायत रामअशीष गौतम खंड विकास अधिकारी उषा पाल के साथ सांसद प्रतिनिधि के रूप मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद के सदस्य जयप्रकाश शाही तथा विधायक मोहन वर्मा के प्रतिनिधि के रूप मे भाजपा के जिलामंत्री एवं ग्राम प्रधान बाबूनन्दन सिंह, स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन सत्येन्द्र कुमार सिह, एमएलसी रतनपाल सिंह के प्रतिधिनि पूर्व ग्राम प्रधान नर्वदा शाही आदि मौजूद रहे। उक्त अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे के प्रतिधिनि भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य जय प्रकाश शाही ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास कार्य करने मे जो भी समस्याएं आ रही रही है उसे प्रदेश शासन को अपने सांसद विधायक जी, के माध्यम अवगत कराकर दूर कराया जायेगा । उन्होने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है, सुकरौली के प्रमुख रंजना पासवान का पाँच वर्षों का कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा है, इन्होंने क्षेत्र पंचायत सुकरौली मे विकास का किर्तिमान स्थापित किया है, मै सभी को शुभकामनाएं दे रहा हूँ। सदन मे जितने लोग उपस्थित है, वे सभी पुनः चुनाव जीतकर सदन मे आये । ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार आर्या द्वारा क्षेत्र पंचायत की बैठक मे आरोप लगाया कि आंगनबाणी कार्यकत्रियों द्वारा भोजन बनाने का पैसा प्रधानों से निकलवा लिया जा रहा है परन्तु भोजन बच्चो का किसी केन्द्र पर बन नही रहा है आगनवाणी कार्यकत्री, सुपरवाईजर एवं सीडीपीओ द्वारा उक्त पैसो का आपस मे बंदरबाट कर लिया जा जा रहा है। उन्होने ग्राम पंचायतों मे लगे वीएलओ के द्वारा मेरे ग्राम पंचायत के मतदाता सूची तीन सौ नाम विलोपित कर दिया गया है, बड़े मुस्किल से 50 लोग ही मरे होंगे और यह समस्या सभी ग्राम पंचायतो की है। जिसपर खण्ड विकास अधिकारी उषा पाल ने जबाब देते हुए बताया कि मतदाता सूची मे नाम जोड़ने का अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर तक है, जिनका नाम जोड़ना है, दो दिन के अन्दर प्रपत्र-16 भरकर जमा कर देवे ताकि सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी के बाद सुधार हेतु भेज दिया जाय, उन्होंने कहा कि मतदाता सूचि मे आधार कार्ड नम्बर न होने के नाम सूचि से विलोपित हो गया है, अन्त खण्ड विकास अधिकारी उषा पाल ने राज्य वित्त, केन्द्रीय वित्त वर्ष 2025-2026, क्षेत्र निधि, केन्द्रीय निधि, मनरेगा, ग्राम पंचायत के पंचम वित्त, 15 वाँ वित्त मनरेगा, विभिन्न प्रकार की पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन/ पेयजल योजना, कृषि, पशु पालन, मत्स्य पालन, निः शुल्क बोरिंग, एन आर एल एम, मुख्य्मंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओ एवं प्रस्तावो वृहद रूप से प्रकाश डाला / मनरेगा को लेकर अधिकारी तथा प्रधान आए आमने-सामने विकास खण्ड सुकरौली में मनरेगा की स्थिति काफी खराब है। जिसको लेकर अधिकारी तथा ग्राम प्रधान आमने-सामने आ गए हैं ग्राम प्रधानों ने मनरेगा अधिकारी पर आरोप लगाया कि काम करने के बर्षो बाद भी उनका पेमेंट नहीं किया जा रहा है। जिसके वजह से मटेरियल सामानो का पैसा मांगने वाले प्रत्येक दिन उसके घर पहुंच जा रहे हैं जिससे उनकी विकास करने इच्छा भी धूमिल हो रही है । ग्राम प्रधानों का पेमेंट नहीं हो पाया। वहीं मनरेगा अधिकारी द्वारा मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों की लेखा-जोखा मीटिंग में रखा गया।WhatsApp Image 2025 12 29 at 16.46.16 1

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रमख रंजना पासवान ने कहा ने मै अपने पाँच वर्षो के कार्यकाल अबतक मेरे द्वारा क्षेत्र पंचायत के सभी गावों एवं सभी टोलों पर विकास कार्य कराया है, यह हमारे कार्यकाल की अन्तिम बैठक है अगर मुझसे किसी को कोई कष्ट हुआ होगा तो उसके के लिए माफी आपसभी मांग रही हूँ । वैठक मे प्रमुख रूप उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों सोनू गिरि ने आवाज उठाया की गावों मे संचालित आगनवाणी केन्द्रो पर मानक के अनुसार भोजन नही बन रहा है, आगनवाणी कार्यकत्री, सुपरवाइजर और सीडीपीओ मिल कर आपस मे पैसे का बंदरवाट कर रहे है।
उक्त अवसर पर गाम प्रधान सत्यकाम पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार आर्या, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान हरेन्द्र गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुदल चौहान, सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, अमन कुमार त्रिपाठी, सुभान अली, ग्राम प्रधान परशुराम निषाद, हरिकेश मद्धेशिया, संजय पटेल, शोभा देवी, विनय पटेल, नागेन्द्र सिंह, संजय पासवान, शैलेश प्रजापति, शम्भू प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र पासवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रमुख प्रतिनिध महेन्द्र पासवान ने उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों का माल्यापर्ण एवं अंग बस्त्र से सम्मानित किया / पिपरा हुमेल के ग्राम प्रधान सत्यकाम पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की पूरे कार्यकाल के पाँच बैठके हुई परन्तु किसी बैठक का भत्ता अबतक हम लोगों केा मिला है, इस भत्ता के रूप मे नगद भुगतान कराया जाय । कार्यक्रम का संचालन एडीओ एजी ओक्षा के द्वारा किया गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!