
बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक के दौरान फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉ. श्याम बिहारी लाल ने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था। वे फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।



