प्रेस नोट
नागपूर
*’ऍड. क्रांति महाजन — कानून , कलम और कर्तव्य का प्रखर आलोक’*
*इस पुस्तक का राष्ट्रीय स्तर पर भव्य विमोचन संपन्न*
नागपुर (प्रतिनिधि)
देश के कीर्तिमान विद्वान लेखक एवं प्रख्यात अधिवक्ता ऍड. क्रांति महाजन के अब तक के संघर्ष , शौर्य , कर्तृत्व , वैचारिक प्रतिबद्धता तथा प्रतिभाशाली , असाधारण जीवन पर आधारित जीवनचरित्र ( बायोग्राफी ) का ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय स्तर का भव्य विमोचन महाराष्ट्र राज्य की उप-राजधानी नागपुर शहर में एक विशाल एवं गरिमामय समारोह के रूप में संपन्न हुआ । मुंबई स्थित नीलम प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह महत्वपूर्ण कृति उत्तराखंड के महाराजा अग्रसेन गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएच.डी. विदुषी , इतिहासकार एवं लेखिका डॉ. रूपाली वशिष्ठ द्वारा लिखी गई है । उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर महाराजा ऑफ नागपुर श्रीमंत मुधोजीराजे भोसले , वीर शिरोमणि तानाजी मालुसरे के वंशधर सुभेदार कुणाल मालुसरे , उत्तर प्रदेश के संस्कृति मंत्री यशवंत निकोसे , सिक्किम पर्वतीय शृंखला के महान साहित्यकार टी. बी. चंद्र सुब्बा , भारत सरकार के पंचायत राज अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम राय ( झांसी ) , हिंदुस्तान स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ( रायपुर ) , आध्यात्मिक गुरु स्वामी डॉ. शिवानंद जी , प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के प्रमुख रविंद्र ठाकुर ( म.प्र. सरकार ) , प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी चंद्रपाल चौकसे , डॉ. प्रदीप कुमार टंडन ( प्रयागराज ) , युधिष्ठिर राणा ( शिमला ) , डॉ. दिगंबर तायडे ( मुंबई ) , प्राचार्य डॉ. दिलीपकुमार लालवानी , प्रोफेसर डॉ. पी. आर. रोकडे , डॉ. नरेंद्र रोंघे , महेंद्र डोहरे , राजाभाऊ उंबरकर तथा लेखिका डॉ. रूपाली वशिष्ठ सहित अनेक विशिष्ट महानुभावों के करकमलों से इस पुस्तक का राष्ट्रीय स्तर पर विधिवत विमोचन किया गया । इस गरिमामय अवसर पर देश के सभी राज्यों से हजारों गणमान्य नागरिकों , विद्वानों , साहित्यकारों , सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमियों की प्रभावशाली उपस्थिति रही ।
*’ऍड. क्रांति महाजन — कानून , कलम और कर्तव्य का प्रखर आलोक’* इस पुस्तक में लेखिका डॉ. रूपाली वशिष्ठ ने ऍड. क्रांति महाजन के जीवन को राष्ट्रजीवन के नवप्रकाश , चरित्र निर्माण के अग्रदूत , भारतीय गौरवशाली परंपरा के तेजस्वी वाहक , तथा साहित्य और राष्ट्रचेतना के पुरोधा के रूप में सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया है | पुस्तक में *‘आरोपी से अधिवक्ता तक — सत्य की मशाल लिए लौटता योद्धा’* के रूप में उनके संघर्षशील जीवन , पद्मश्री नामांकन से आलोकित उनकी जीवनयात्रा , तथा अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका जैसे गरिमामय एवं प्रेरणास्पद अध्यायों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है । इसके अतिरिक्त , *‘भारत को सूर्यराष्ट्र घोषित किया जाए’*— इस ऐतिहासिक विचार को कॉपीराइट कराने वाले भारत के प्रथम एवं एकमात्र व्यक्ति के रूप में ऍड. क्रांति महाजन की विशिष्ट पहचान , ‘हर घर सोलर’ जैसे आत्मनिर्भर एवं ऊर्जा-संपन्न भारत का मार्ग प्रशस्त करने वाला उनका दूरदर्शी ऊर्जा-दृष्टिकोण , तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा को समर्पित उनका कृतार्थ जीवन — इन समस्त मूल्याधारित विचारों और संघर्षों का समग्र चित्रण इस पुस्तक में किया गया है । यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व लखनऊ स्थित क्रिएटीव्ह मीडिया पब्लिकेशन द्वारा डॉ. एस. के. सोनी के लेखन में प्रकाशित अंग्रेजी पुस्तक *‘The Beacon of Inspiration – Dr. Kranti Mahajan’* का प्रकाशन हो चुका है । इस प्रकार , ऍड. क्रांति महाजन के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित यह दूसरी जीवनी है , जिसे उत्तराखंड की लेखिका डॉ. रूपाली वशिष्ठ ने गहन अध्ययन एवं शोध के साथ हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया है । नीलम प्रकाशन द्वारा यह पुस्तक अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाइन मंचों पर भी उपलब्ध कराई गई है ।
Devashish Govind Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015









