A2Z सभी खबर सभी जिले की

मवेशी को बचाने के चक्कर मे पलटी सवारियों से भरी जीप, आधा दर्जन से अधिक घायल

पाली से ब्रेकिंग न्यूज़ शंकरलाल फुलवारीया

मवेशी को बचाने के चक्कर मे पलटी सवारियों से भरी जीप, आधा दर्जन से अधिक घायल

पाली। पाली जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सरदार समंद के निकट मवेशी को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया गया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि पाली से दहेज का सामान लेकर अपने गाँव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक मवेशी सामने आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे जानकारी ली।IMG 20260108 212649

Back to top button
error: Content is protected !!