A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभFB IMG 1768046347490 FB IMG 1768046356757 FB IMG 1768046361004

जींद : महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से आयोजित अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह शनिवार को अर्बन एस्टेट, जींद में भव्य एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा एआई आधारित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला, राजन चिलाना, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनजीत तथा भाजपा भूजल प्रकोष्ठ के सह-प्रमुख श्री मुकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष हरियाणा विधानसभा डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर हरियाणा की नींव स्किल्ड युवाओं से ही मजबूत होगी। आज के समय में तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट युवाओं के लिए सबसे बड़ा हथियार है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल स्किल्स से जुड़कर युवा न केवल रोजगार प्राप्त करेंगे, बल्कि भविष्य में रोजगार देने वाले भी बनेंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि हरियाणा का युवा अत्यंत प्रतिभाशाली है, आवश्यकता है उसे सही दिशा और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होते हैं।

संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने जानकारी देते हुए बताया कि नवस्थापित एआई कंप्यूटर लैब में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल लिटरेसी एवं आधुनिक कौशल विकास का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के अनुरूप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होंगे। इन कोर्सों से हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भर्तियों में युवाओं को अतिरिक्त अंकों का लाभ भी मिलेगा।

इस अवसर पर HSCIT, एआई एवं डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल हुए विद्यार्थियों को हरियाणा कौशल के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक, सामाजिक प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजकुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज की शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल स्किल्स जैसे आधुनिक कोर्स युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएंगे। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण से युवा न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस प्रकार की एआई लैब युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेंगी।

इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. राजिंद्र कुमार, दीपिका भोला, रघुबीर भारद्वाज, पवन कौशिक, अंकिता खटकड़, सुशीला धनखड़, दर्शन सिंह ढांडा, सावर गर्ग, रामधन जैन, महिपाल खटकड़, मनमोहन बैरागी, सज्जन सैनी, मुकेश राठौड़, ईश्वर सांगवान, पवन बंसल, किरण सिंधु, अजय वर्मा, मीणा, जयदेव अहिरका, सुरेश, कृष्ण फौजी, राकेश ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!