A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमईहारमध्यप्रदेश

अध्यक्ष श्री मती गीता संतोष सोनी के निगरानी में पेयजल की जांच

नगर का पानी सुद्ध सुरक्षित और मानकों पर खरा

 

Screenshot 2026 01 11 07 54 06 13 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817मैहर।

नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा नगरवासियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता का आज स्थल पर पहुंचकर गहन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान जल गुणवत्ता से जुड़े सभी आवश्यक एवं निर्धारित मानकों पर पेयजल पूरी तरह खरा उतरा और पानी पूर्णतः शुद्ध, स्वच्छ एवं सुरक्षित पाया गया। यह नगरवासियों के स्वास्थ्य और जनहित की दृष्टि से एक अत्यंत सराहनीय, भरोसेमंद और संतोषजनक परिणाम है।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी के मार्गदर्शन एवं सख्त निगरानी में किए गए इस परीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री संतोष सोनी, नगर पालिका के वरिष्ठ इंजीनियर श्री वनस्पति पाण्डेय एवं श्री राहुल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा पेयजल शुद्धता से संबंधित प्रत्येक बिंदु, मानक एवं तकनीकी पहलू की गहनता से जांच की गई।

नगर पालिका परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया कि नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जल आपूर्ति प्रणाली की नियमित जांच, निगरानी एवं सुधारात्मक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, ताकि हर नागरिक और प्रत्येक परिवार को स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर जीवन की सुविधा सुनिश्चित की जासके।

मैहर ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!