A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

GPM विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न

स्वयंसेवक संघ माधव बस्ती गौरेला द्वारा

IMG 20260110 122348IMG 20260110 130736IMG 20260110 130756जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 10 जनवरी 2026 विशाल हिंदू सम्मेलन स्वयं सेवक संघ माधव बस्ती गौरेला द्वारा आयोजित माधवराव सप्रे महाविद्यालय स्टेडियम गौरेला में संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि विजया उर्मलिया, अतिथि एकता राठौर, कौशल मणि तिवारी, कमल राजपूत, शोभा भरिया, रामप्रकाश तिहंदा सरपंच, संतोष यादव, तान सिंह, श्यामलाल कोल और रामदत्त जायसवाल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ हुआ।

मुख्य वक्ता श्री कौशलेंद्र जी क्रीड़ाभारती प्रांत संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ के द्वारा उद्बोधन में कहा गया स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष माना रहा है जिसके अंतर्गत बस्ती बस्ती में हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने युग धर्म के बारे में बताया आजकल युग धर्म के लिए पांच बातों के ऊपर संकेत करता हूं सामाजिक सद्भावना यह जो छुआछूत की भावना इसका उत्तर मुझे भी नहीं दिख रहा है जो देश को थोड़ा हैं इसलिए छुआछूत की भावना नष्ट होना चाहिए सब समाज सामान होना चाहिए। एक पर्यावरण का विषय है जल का संरक्षण हमारे जीवन और प्रकृति को बचाता है हमारे देश में 30 जिले ऐसे हैं जिनके नीचे पानी नहीं है वहां पानी सप्लाई करना पड़ता है। वृक्ष को बचाना और लगाना, नहीं तो 40 साल बाद हमारे पास पानी की समस्या होगी। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाला प्लास्टिक प्रयास पूर्वक रोकना होगा। हिंदू का ज्ञान की प्रथम पाठशाला बच्चों का परिवार होती है इसलिए बच्चों को हिंदू धर्म का ज्ञान देना पड़ेगा। धर्म से ज्ञान, ज्ञान से चरित्र और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण होता है।IMG 20260110 154913अनुशासन हमारे समाज का बहुत कमजोर है हम स्वयं सड़कों पर नियम तोड़कर चलते हैं जिससे हमारे बच्चे वहीं देखकर सीखते हैं इसलिए अपनी भाषा में, अपने जीवन में और अपनी संस्कृति में अनुशासन लाना पड़ेगा तब देश विश्व गुरु बनेगा।

IMG 20260110 124629 IMG 20260110 154607साध्वी विजया उर्मलिया जी ने कहा मातृशक्ति के कारण ही समाज में हमेशा परिवर्तन का मोड लिए है और समाज का निर्माण हुआ है हमारी संस्कृति में माता सीता तप और कर्म का बहुत बड़ा उदाहरण है जिसको अपने जीवन में उतारना चाहिए।

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को मन प्रसन्न कर दिया कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया उसके बाद सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक संतोष तिवारी, सहसंयोजक संतोषविश्वकर्मा, अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मीरू यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्र सोनू केवट, सहकोषा अध्यक्ष हर्षविश्वकर्मा, सर्व व्यवस्था प्रमुख भुनेश्वर यादव, सहसर्व व्यवस्था प्रमुख मनोज विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विनोद सोनी, नरेशचौहान, दयानंद शर्मा, राजकुमार केवट, लक्ष्मण केवट, कृष्णकांत सोनी, मुकेशबंटी केवट, धर्मेंद्र विश्कर्मा ,दीपक खंडेलवाल ,सचिनविश्वकर्मा ,रमेश विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, अरपीत चतुर्वेदी, रविंद्रमिश्रा, यज्ञनारायण तिवारी, कबीर मिश्रा, संतोषयादव, प्रहलादविश्वकर्मा ,सूरज काछी, भुवनेश्वर कुशवाहा, कृष्णकांत शर्मा, अमन साहू ,माया नामदेव ,अरुणा सोनी, मयंक जैन, चंद्र कान्त शर्मा, जनप्रतिनिधि और सर्व समाज के लोग उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!