A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत बरसैता में एक दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन संपन्न

भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी नारायण मिश्रा जी का मिला मार्गदर्शन

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बरसैता में एक दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट आयोजन किया गया जिसमें 8 क्षेत्रीय टीमों ने सहभागिता दर्ज कराई l इस एक दिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुआरी और रॉयल टाइगर के बीच खेला गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुआरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की l पूरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी नारायण मिश्रा जी की गरिमामय उपस्थिति रही l कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक मंडल बरसैता व संविदाकार बालेन्द्र मिश्रा जी द्वारा किया गया l टूनामेंट का सफल संचालन प्रखर वक्ता व व्याख्याता भूगोल  श्री शेखर नामदेव जी द्वारा किया गया l  IMG 20260112 WA0010 1

पूरे कार्यक्रम में वालीबाल जगत की सभी हस्तियां व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से ग्रामीण अंचल वालीबाल के जनक पूर्व पीटीआई श्री विनोद पांडेय जी, रामाश्रय कोल जी सरपंच बरसैता, नवीन अग्निहोत्री जी (अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड दुआरी, सचिव नवयुवक मंडल ) अनूप शुक्ला जी (शिक्षक), अजय प्रकाश अग्निहोत्री जी (अध्यक्ष नवयुवक मंडल दुआरी), सिद्धार्थ शुक्ला जी (शिक्षक), प्रताप नारायण वर्मा जी (वरिष्ठ स्कोरर व शिक्षक), सिद्धांत शुक्ला जी (समाजसेवी) कपिल द्विवेदी जी , रौनक वर्मा जी समेत कई सम्मानित जन शामिल हुए

अमित शुक्ला

(सिटी रिपोर्टर वंदे भारत)

 

Back to top button
error: Content is protected !!