A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश

FB IMG 1768013446371 1सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गणतंत्र दिवस 26 जनवरी समारोह आयोजन पूर्व की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर संदीप जी आर ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जबावदेंही सौंपते हुए कहा कि जिम्मेदारियों का क्रियान्वयन समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित किया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर की जाने वाली तमाम व्यवस्थाओं के परिपेक्ष्य में बिदुंवार चर्चा की गई साथ ही विभिन्न विभागो के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील, जनपद स्तर, सभी शैक्षणिक संस्थाओं में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में सम्मिलित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड की फायनल रिहर्सल 24 जनवरी की प्रातः नौ बजे आयोजन स्थल पुलिस परेड ग्राउंड पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के द्वारा रिहर्सल का जायजा लिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभागो के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधीनस्थ अमले के पुरस्कार प्रस्ताव जिला मुख्यालय पर भेजे। जिलाधिकारी स्वंय अपने नाम के प्रस्ताव कदापि ना भेजे। अधिकारी अपने प्रस्ताव राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्ति हेतु प्रेेषित करें। केवल मैदानी अमले के उत्कृष्ट कार्याे को रेखांकित करते हुए पुरस्कार के प्रस्ताव नियत तिथि तक नोडल अधिकारी के पास जमा कराएं। पुरस्कारो की महत्वता उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली होनी चाहिए। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह कार्यक्रम में 15 विभागों के द्वारा विभागीय योजना, कार्यक्रम और अन्य उपलब्धियों को रेखांकित करने वाले झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकियों के लिए नोड्ल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के एक दिन पूर्व जिले के सभी सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए है। ततसंबंध में कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त विभागों के जिलाधिकारियों, निकायों, जनपदो के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए है। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का भी आयोजन महाकवि पद्माकर सभागार में किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक विभाग से अनुबंधित व जिले के स्थानीय कलाकारों के द्वारा अपनी कलाओं का प्रदर्शन सांस्कृतिक, देशभक्ति गीतो के माध्यम से किया जाएगा। आयोजन स्थल पर जनसम्पर्क विभाग के द्वारा छाया प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई अस्पताल का भी निर्माण किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर आने वाले दर्शकों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके। कलेक्टर ने सभी विभागों के जिलाधिकारियों को तत्संबंध में निर्देश दिए कि भारत पर्व आयोजन स्थल पर स्वयमेव उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!