A2Z सभी खबर सभी जिले की

बबीता कसानिया महाराजा सूरजमल संगठन, भारत की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष,

बबीता कासनिया बनी महाराजा सूरजमल संगठन भारत की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

राजस्थान धरा लाईव न्यूज यशपाल सोलंकी भरतपुर। महाराजा सूरजमल संगठन भारत (MSSB) द्वारा प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां की गई। संगठन अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस चौधरी और महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता फौजदार और राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल सोलंकी भरतपुर के निर्देशन में राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया गया। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष (महिला विंग ) के पद पर श्रीगंगानगर से बबीता कासनिया को चुना गया है। कासनियाँ पहले भी कई सामाजिक पदों पर कार्यरत हैं। वह जिला स्तर पर विभिन्न आश्रमों और संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक सरोकार के कार्य करती रहती है। उनकी इस कार्यशाली को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया है। बबीता ने बताया कि महाराजा सूरजमल संगठन (MSSB) एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है जो भरतपुर के वीर जाट शासक महाराजा सूरजमल के नाम पर बना है, जिसका उद्देश्य उनके आदर्शों, न्यायप्रियता और नेतृत्व गुणों को जन-जन तक पहुँचाना है; यह संगठन भारत भर में अपनी शाखाओं के माध्यम से संगठनात्मक और सामाजिक कार्य करता है, जैसे कि शिक्षा, सामुदायिक विकास और ऐतिहासिक विरासत का सम्मान। इस मौके पर संगठन के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!