A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफिरोजाबादबदायूँमैनपुरी

कुरावली की सड़को पर कोहरे के कारण कई वाहन भिड़े

नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण वाहनो के भिड़ने का सिलसिला।

Screenshot 20260118 094117 Drive

कुरावली/मैनपुरी।

शुक्रवार की मध्य रात्रिनगर की सड़को पर घने कोहरे का असर देखने को मिला, जिसके चलते नेशनल हाईवे 34 पर कई वाहन आपस में भिड़ गए, नेशनल हाईवे पर रात्रि करीब 11.30 बजे गांव बरौलिया मोड़ के निकट सड़क हादसा हो गया। हरदोई डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। जिसके चलते बस क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया।

नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण वाहनो के भिड़ने का सिलसिला यूं ही चलता रहा, रात को ही रोडवेज बस के ट्रक से टकराने के बाद आयशर कैंटर ने भी बस में टक्कर मार दी। कैंटर के पीछे चल रही इको स्पोर्ट कार भी हादसे की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में रोडवेज बस चालक हरपाल, निवासी हरदोई, घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली इंस्पेक्टर ललित भाटी मय पुलिसवल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस के द्वारा घायल रोडवेज बस चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। नेशनल हाईवे पर कई वाहनों के एक साथ भिड़ जाने के बाद यातायात प्रभावित हो गया, वाहनो की लाइनें लग गई, पुलिस ने भिड़े हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में कराकर नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। यातायात को सुचारु करने में भी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की सुबह घटना के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। पुलिस का कहना है कि कोहरे के कारण वाहन चालकों को आगे का अनुमान नहीं लग सका, जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलहाल यातायात सामान्य गति से संचालित कराया जा रहा है।

रिपोर्ट : एडिटर प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!