अन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

लोहापुल स्थित प्राचीन शनि मंदिर मौनी अमावस्या के अवसर पर विशेष अनुष्ठान शनिवार से शुरू हुआ

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, रविवार 18 जनवरी2026

======> नागपुर शहर के लोहापुल स्थित प्राचीन शनिदेव के मंदिर में श्री नवग्रह स्थापना दिवस और मौनी अमावस्या के शुभ अवसर विशेष अनुष्ठान शनिवार से प्रारंभ हुआ। इस शुभ अवसर पर भगवान शनिदेव का अभिषेक भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिदेव के मंदिर में 21जनवरी2026 तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जायेंगे। जानकारी के अनुसार मंदिर में शनिवार को श्री नवग्रह अखंड मनोकामना ज्योति भी प्रज्वलित की गई, इस दौरान पूरा मंदिर परिसर मंत्रों का जाप से गुंजायमान हो उठा। मंदिर में 351 ज्योत, विशेष ज्योत तथा शुद्ध घी ज्योत प्रज्वलित किया गया और महाआरती भी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी रविवार को मुख्य मूर्ति का अभिषेक सुबह 06 बजे होगा। नवग्रह शांतिपाठ दोपहर 02 बजे किया जायेगा। 01 फरवरी2026 को महाप्रसाद वितरण किया जायेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!