A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखनऊसीतापुर

तहसील सिधौली में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, लेखपाल सहायक निलंबित सिधौली (सीतापुर)। तहसील सिधौली क्षेत्र में प्रशासनिक भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। राजस्व

तहसील सिधौली में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, लेखपाल सहायक निलंबित सिधौली (सीतापुर)। तहसील सिधौली क्षेत्र में प्रशासनिक भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। राजस्व

IMG 20260117 WA0173रिपोर्टर विनोद कुमार

तहसील सिधौली में रिश्वतखोरी का मामला उजागर, लेखपाल सहायक निलंबित
सिधौली (सीतापुर)। तहसील सिधौली क्षेत्र में प्रशासनिक भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। राजस्व संबंधी कार्य के बदले दो हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल सहायक सुधीर शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित व्यक्ति ने अपने राजस्व कार्य के लिए तहसील सिधौली के कई चक्कर लगाए। आरोप है कि लेखपाल सहायक सुधीर शुक्ला ने कार्य पूरा करने के बदले दो हजार रुपये की मांग की। मजबूरी में पीड़ित ने राशि दी, लेकिन बाद में उसने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों से की।
मामला सिधौली विधायक मनीष रावत के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीएम राखी वर्मा को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर प्रशासन ने लेखपाल सहायक सुधीर शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इस कार्रवाई से आम जनता में संतोष देखा जा रहा है। विधायक मनीष रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो लोग बिना भय शिकायत करें।
फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!