अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुरमहाराष्ट्र

भारत-न्यूजीलैंड के मध्य पांच मैचों टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में

वंदेभारतलाइवटीव न्युज; नागपुर, रविवार 18 जनवरी2026

=====> भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी2026 को होने वाले क्रिकेट टी20 पहले मैच खेलने के लिए खिलाड़ी बंधु नागपुर पहुंच गए हैं। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के मध्य पांच मैंचों की श्रृंखला की टी20 सीरीज का पहला मैच दिनांक 21 जनवरी 2026 को नागपुर-जामठा स्थित वीसीए स्टेडियम में खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेट टी20 टीम के सदस्यगण कल शनिवार शाम को ही अलग अलग विमानों से से नागपुर पहुंचने लगे हैं।

क्रिकेट खिलाड़ी रवि बिश्नोई, ईशान किशन, रिंकू सिंह, संजू सैमसन कल शाम को नागपुर शहर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार जसप्रित बुमरा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरूण चक्रवर्ती भी नागपुर पहुंच गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच होटल रेडिसन ब्लू में ठहराया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कर्मचारी टी• दिलीप, दयानंद गरानी योगेश परमार भी नागपुर पहुंचे। जानकारी के अनुसार रविवार को इंदौर मे होने वाले तीसरे निर्णायक वनडे मैच के खेलने के बाद बाकी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी भी 19 जनवरी तक नागपुर पहुंच सकते है। न्यूजीलैंड की टीम के सदस्य भी उसी दिन नागपुर पहुंच सकते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!