
समृद्ध भारत देश का अपना हिंदी दैनिक अखबार
वंदे भारत लाइव न्यूज़
भानु पांडे जिला संवाददाता हरिद्वार
सरकारी तथा अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठानों विभागों में नौकरी करने वाले कथित पत्रकारों पर कार्यवाही की मांग अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद 
हरिद्वार 19 जनवरी 2026 को सिटी प्रेस क्लबकी बैठक में सर्व सहमति से यह मुद्दा उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार तथा महामहिम राज्यपाल व महानिदेशक सूचना को प्रार्थना पत्र भेजकर मांग की है की बहुत से लोग सरकारी सेवाओं में होते हुए तथा अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठानों में नौकरी करने वाले लोग जो पत्रकारिता कर रहे हैं तथा सरकारी अथवा गवर्नमेंट अंडर टेकिंग विभाग में कार्यरत है
ऐसे लोग हैं जो दूसरे सरकारी अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठानों से रिटायर होकर पत्रकारिता कर रहे हैं ऐसे लोगों की प्रेस मान्यता समाप्त की जाये अथवाअर्द्ध शासकीय सेवाएं या शासकीय सेवाएंसमाप्त कर दी जाये या उन्हें पत्रकारिता करने से प्रतिबंधित किया जाये और जो लोग सोसाइटी नगर निगम क्लब आदि में सरकारी सेवाओं वाले अथवा निर्वाचित पदाधिकारी बने हुए हैं उनकी शासकीय सेवाये समाप्त की जाये अथवा मान्यता समाप्त की जाये क्योंकि सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत संस्थाओं में अधिकतर शासकीय लाभ अनुदान प्राप्त कर रहे हैं तथा आरटीआई के दायरे में है उनमें लोक सूचना अधिकारी नियुक्त हैं फिर भी सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सूचना नहीं देते ऐसी सभी सोसाइटी जिनके विरुद्ध सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत सूचना न देने के प्रकरण माननीय न्यायालय तथा माननीय सूचना आयोग में लंबित है उनका पंजीकरण समाप्त कर दिया जाये सोसायटी पंजीकरण कराने के समय लोक सूचना अधिकारी तथा सहायक लोक सूचना अधिकारी फार्म में फ्लिप करने के बाद ही सोसाइटी पंजीकृत होती है किंतु बाद में यह लोग उसका अनुपालन नहीं करते इसलिए इनसे शक्ति से अनुपालन कराया जाये अथवा उनके पंजीकरण निरस्त किये जाने की मांग सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार की बैठक में सर्व सहमति से लिया गया इस अवसर पर सचिव अजय वर्मा अमर सागर सदस्य राजू भाई रोहित कश्यप परवीन कश्यप उपाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी सचिव रानी कृष्णा मनोजसहित अनेको पदाधिकारी उपस्थित थे दोहरा सरकारी लाभ लेने वालों को तथा दूसरे पत्रकारों का अधिकार छीन्ने वालों को तत्काल चिन्हित का कार्रवाई की मांग की गई








