A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:महुली के मैदान पर गूंजा फुटबॉल का शोर, दर्शकों के जोश के बीच डंडई झारखंड ने सासाराम को 4–0 से रौंदा

रोमांच से भरे मुकाबले में गया बिहार ने अनपरा यूपी को 1–0 से हराया, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा स्टेडियम

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_IMG 20260119 162946

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के महुली खेल मैदान में आयोजित 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। खेल शुरू होने से पहले आरबीएस क्लब के खेल प्रभारी दिलीप कुमार कन्नौजिया, प्रबंधक क्लामुदीन सिद्दीकी एवं उपाध्यक्ष वीरेंद्र कन्नौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के बाद जैसे ही खेल आरंभ हुआ, मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।IMG 20260119 162911
पहले मुकाबले में डंडई (झारखंड) और सासाराम (बिहार) की टीमें आमने-सामने रहीं। डंडई झारखंड ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में 15 नंबर जर्सी के अंकित सिंह ने शानदार गोल कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद 10 नंबर जर्सी के सी.बी. सिंह ने दूसरा गोल दागा।IMG 20260119 WA0073

दूसरे हाफ में भी डंडई का दबदबा कायम रहा। 12 नंबर जर्सी के अरुण सिंह ने तीसरा गोल किया, जबकि सी.बी. सिंह ने अपना दूसरा गोल करते हुए टीम को 4–0 की निर्णायक बढ़त दिलाई। पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और हर गोल पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सासाराम की टीम गोल करने में असफल रही और डंडई झारखंड ने 4–0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

IMG 20260119 162946
दूसरा मुकाबला गया (बिहार) और अनपरा (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने तेज खेल दिखाया, कई बार गोल के मौके बने, लेकिन गेंद जाल तक नहीं पहुंच सकी। इस दौरान दर्शकों की सीटियां और नारों से माहौल पूरी तरह रोमांचक बना रहा। दूसरे हाफ में गया बिहार के  6नंबर जर्सी के खिलाड़ी रवि ने निर्णायक गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। अंत तक चले संघर्ष में अनपरा की टीम बराबरी नहीं कर सकी और गया बिहार ने 1–0 से मुकाबला जीतकर अगले दौर में जगह बना ली।IMG 20260119 162854

मैच के रेफरी दीपक कुमार सिंह रहे। सहायक निर्णायक के रूप में राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया एवं विजेंदर कुमार कन्नौजिया उपस्थित रहे,। जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी सचिव कमलेश विश्वकर्मा ने निभाई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामकेश जायसवाल,अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ग्राम प्रधान महुली,प्रबंधक मनोज कुमार कन्नौजिया, उपाध्यक्ष अमरेश कुमार कन्नौजिया, पंकज कन्नौजिया, अमानुल्लाह, सूरज कुमार, अभिरंजन कुमार सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।IMG 20260119 WA0073

Back to top button
error: Content is protected !!