A2Z सभी खबर सभी जिले की

*आगरा- ब्रेक फेल अर्टिगा कार से हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत, एक गम्भीर, *

IMG 20260119 WA0424

*बड़ी खबर आगरा के देहात थाना फतेहपुर सीकरी से!!!

*ब्रेक फेल अर्टिगा कार से हुआ बड़ा हादसा ,एक की मौत एक गंभीर*

*दरअसल आगरा जयपुर हाईवे कोरई टोल के समीप करीब 2:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया। जब एक अर्टिगा कार की ब्रेक फेल होने के कारण बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक बुजुर्ग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।*
*बता दे मिली जानकारी के अनुसार रूपवास के रहने वाले हजारीलाल पुत्र कन्हैयालाल उम्र करीब 65 वर्ष , औंडिल गद्दी रूपवास के राजू पुत्र अमर सिंह के साथ फतेहपुर सीकरी एक अर्टिगा कार खरीदने के लिए आए।*
*जिसका ट्रायल आगरा जयपुर हाईवे पर ले रहे थे, तभी अचानक से अर्टिगा कार के ब्रेक फेल हो गए,
जिससे स्पीड पकड़ आगे चल रही कार में भयंकर टक्कर मारी*

*जिससे अर्टिगा को चला रहे राजू हड़बड़ा गया और गाड़ी अनबैलेंस हो सड़क से नीचे उतर गई।
हादसे में गनीमत यह रही कि बलेनो कार से आगे चल रहे मनीष के एयर बैग खुल गए और कार में बैठें मनीष उसकी पत्नी और बेटी तीनों बच गए अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।*

*हादसे में गंभीर घायल हजारीलाल को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन भरतपुर ले गए। वही कार को चला रहे युवक राजू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर किरावली के थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह मयपुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे , घटना में घायल और मृतक के परिजनों को सूचना दे , आगे की कार्रवाई की जा रही है।*

 

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!