कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की उठाई मांग सरकारी विभागों, बोर्ड व निगम के अस्थाई व स्थाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कर्मचारी महावीर पार्क से पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। यह प्रदर्शन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू व सर्व कर्मचारी संघ एसकेएस के आह्वान पर किया गया। इनमें शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, कौशल रोजगार निगम के पब्लिक हेल्थ, बिजली व रोडवेज इत्यादि कई विभागों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी शामिल रहे। सीटू जिला कमेटी नेता बाबू राम व एसकेएस जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना के नेतृत्व में सभी कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से पंजाब व हरियाणा हाइकोर्ट के 31 दिसंबर 2025 के आदेश मुताबिक सभी कच्चे कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का करने की मांग की गई। सीटू व एसकेएस नेताओं ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों, मजदूरों व परियोजना वर्कर्स की मांगो को जल्द पूरा नहीं किया तो 12 फरवरी को देशभर में मजदूर व कर्मचारी काम बंद कर सड़कों पर उतरेंगे
मंदिर में पूजा करने गए पिता, बेटे-बहू 16 लाख के जेवर व नकदी लेकर फरार
13/02/2026
जनगणना कार्य के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित
13/02/2026
सागर में एयरपोर्ट निर्माण हेतु सांसद डॉ लता वानखेड़े ने कि आवश्यक मुलाकात
13/02/2026
देहरादून दहला! सिल्वर सिटी मॉल में प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या
13/02/2026
सहारनपुर | रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी का औचक निरीक्षण
13/02/2026
सहारनपुर एनकाउंटर या ‘हाफ एनकाउंटर’? 19 नवंबर 2025 को गोली लगने वाला शहजाद ही अब बना आरोपों की धुरी — देवबंद जेल में जज के सामने यूपी पुलिस पर सनसनीखेज खुलासा!
13/02/2026
राज्यस्तरीय शालेय स्पर्धा में पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ी चमके
13/02/2026
मारपीट कर हत्या करने वाले 04 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर दबोचा
13/02/2026
राज्यस्तरीय शालेय स्पर्धा में पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ी चमके.
13/02/2026
बाबा नर्मदेश्वर महादेव का हल्दी का श्रृंगार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!