A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

निर्देशों की उड़ी धज्जियां, एक बल्व के उजाले को भी तरसते रहे सरकारी दफ्तर

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

IMG 20260128 WA0000 1

एक ओर जहां चहुंओर गणतंत्र दिवस का उल्लास रहा और रंग-बिरंगी रोशनी से सरकारी दफ्तर जगमगाते रहें। तो वहीं रीठी तहसील मुख्यालय के कुछ ऐसे सरकारी दफ्तर भी देखने को मिले जिनमें विशेष प्रकाश व्यवस्था तो दूर की बात है परिसर एक बल्व के उजाले को भी तरसते रहे।IMG 20260128 WA0001 1IMG 20260128 WA0002 1 जबकि जिला कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश थे कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को सभी सरकारी दफ्तरों में विशेष प्रकाश की व्यवस्था की जाए। बावजूद इसके रीठी तहसील मुख्यालय में इन निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गई। देखा गया कि मुख्यालय के क़ृषि विभाग, सिंचाई विभाग, शासकीय पशु चिकित्सक जैसे सरकारी दफ्तरों में विशेष प्रकाश व्यवस्था की बात भला कोसों दूर की है परिसर पर एक बल्व का भी उजाला नजर नहीं आया। सुबह दफ्तर पहुंचे अधिकारियों ने सिर्फ ध्वजारोहण कर देश भक्ति की मिसाल पेश की। लोगों ने राष्ट्रीय पर्वों पर रस्मायादगी करने वाले सरकारी दफ्तरों की कड़ी निन्दा की है।

Back to top button
error: Content is protected !!