A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़धार्मिकसमाज और विकाससंस्कृति

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में होगा नम: सामूहिक विवाह, 31 गरीब कन्याएं लेंगी परिणय सूत्र में बंधने का आशीर्वाद

नम: सामूहिक विवाह की फिर तैयारी:माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के पुण्य परिसर में 31 गरीब कन्याएं फिर परिणय सूत्र में बंधेंगे*
*माँ सर्वमंगला देवी मंदिर प्रबंधन द्वारा तैयारी तेज*
*मातारानी की कृपा से दूसरी बार हो रहा नम: सामूहिक विवाह का आयोजन-नमन पाण्डेय

IMG 20260129 WA0000
कोरबा –  02 मार्च 2024 की वह यादें फिर से माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा में ताजा होंगी, जब इस पुण्य परिसर में 31 गरीब कन्याएं फिर से परिणय सूत्र में आबद्ध होंगे। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा, कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि माता रानी की असीम कृपा से मंदिर परिसर में 31 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है और शीघ्र ही तिथि की घोषणा की जाएगी। श्री पाण्डेय ने बताया कि इस तरह का रचनात्मक और मानवीय प्रयास माता रानी की कृपा से ही संभव हो रहा है। यह आयोजन दूसरी बार हो रहा है। प्रथम बार 02 मार्च 2024 को सामूहिक नम: विवाह का आयोजन किया गया था, जो माता रानी की कृपा से अद्भूत सफल रहा और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव सपत्नीक आशीर्वाद देने पहुंचे थे। कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित प्रदेश एवं कोरबा जिले की कई विभूतियां नवदम्पत्तियों को अपना शुभ आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उक्त कार्यक्रम अपेक्षा से ज्यादा सफल रहा और इस बार भी कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!