A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशसीधी

रामपुर नैकिन में अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज दल ने की कार्रवाई

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार (Screenshot 2026 01 31 09 04 33 628 com.facebook.katana edit Screenshot 2026 01 31 09 04 50 518 com.facebook.katana editसीधी)—- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी श्री कपिल मुनि शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री शिशिर यादव और श्री देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में खनिज दल ने तहसील-रामपुर नैकिन अंतर्गत बघवार क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन की जांच की। इस दौरान शहडोल से सतना एवं अन्य क्षेत्रों की ओर बिना अभिवहन पारपत्र और आवश्यक अभिलेख प्राप्त किए कोयला परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक UP70FT6679 और CG04PF5736 को नियमानुसार जब्त कर पुलिस चौकी पिपरांव, थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा किया गया। वाहन स्वामियों के विरुद्ध म. प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर मान. न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

इसी प्रकार, तहसील-रामपुर नैकिन अंतर्गत शिकारगंज क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहन हाइवा क्रमांक MP18H5433 को खनिज-वन विभाग के संयुक्त दल द्वारा नियमानुसार जब्त किया गया। वाहन स्वामी/चालक के विरुद्ध वन परिक्षेत्राधिकारी सोन घड़ियाल अभयारण्य, श्री के. सी. उइके द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

कलेक्टर श्री सोमवंशी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थलों पर अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण की शिकायतें प्राप्त होने पर खनिज दल द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!