
कतरास।नगर निगम वार्ड संख्या 3 के चुनावी परिदृश्य में अब नई है। समाज सेवा और जनता की भलाई के लिए जानी जाने वाली मंजू देवी ने अपने चुनावी अभियान की औपचारिक घोषणा करते ही वार्ड की राजनीति का रुख बदल दिया।
उनकी घोषणा के साथ ही विपक्षियों के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा रही है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि मंजू देवी की लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़, उनके विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
स्थानीय समर्थक कहते हैं कि “मंजू देवी के नेतृत्व में वार्ड 3 का विकास नए आयाम छूएगा। उनका अनुभव, जुझारूपन और जनता के प्रति समर्पण उन्हें सबसे अलग बनाता है।”
विशेषज्ञों का मानना है कि महिला नेतृत्व की यह झलक न केवल वार्ड की राजनीति में नई ऊर्जा लाएगी, बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।
मंजू देवी का चुनावी कदम यह स्पष्ट करता है कि सच्ची निष्ठा, मेहनत और जनता के प्रति लगाव किसी भी राजनीतिक चुनौती को मात दे सकता है।
वार्ड 3 की जनता अब तैयार है










