A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

मधुबन के बुदोरा ऑफिसर कॉलोनी में दिनदहाड़े अजीबोगरीब चोरी की घटना से लोग हैरान

फुलारीटांड़। मधुबन थाना क्षेत्र के बुदोरा ऑफिसर कॉलोनी में चोरी की एक अजीबो गरीब घटना में न ताला टूटा न सेंध मारी और घर के अंदर आलमारी से लाखों के गहने चोरों ने उड़ा लिए। इस घटना की खबर फैलते ही लोग हैरान हो गये 5 और दातों तले अंगुलियां दबा ली। चोरों ने काफी पहले से घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया और दिनदहाड़े रोहन राज के बंद । क्वार्टर में लाखों के गहने पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी रोहन राज ने बताया कि चोरों ने घर के दरवाजे के बाहर छुपाकर रखी चाभी से घर का लॉक खोलकर 1500 नकद सहित 3 लाख की जेवरात गायब कर दिये।अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट!पुलिस से शिकायत कर करवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में रोहन की मां महिला समूह के कार्य से गई हुई थी। रोहन ने भी अपनी मां को फोन कर बताया कि वह घर से बाहर जा रहा है। इसलिए चाभी
को मुख्य दरवाजे के बगल में छिपा कर रख रहा है। इसके बाद वह चाभी को रख कर बाहर चला गया। पहले से घात लगाए चोर तुरंत चाभी निकाल घर के अंदर घुस गये और अंदर में दो कमरे को खंगालते हुए। अलमारी का चाभी भी खोज निकाला और लॉकर खोलकर अंदर रखे 1500 रुपए सहित सोने का झुमका, चेन, कान का टॉप्स, लॉकेट, चांदी का प्याली आदि ले कर चले गए। चोर के जाने के कुछ ही देर बाद रोहन की मां घर आई तो देखा घर से सामान गायब हैं। इसकी सूचना उसने तुरंत रोहन को दी।अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट फिलहाल बीसीसीएल क्वार्टर में रोहन अपनी मां के साथ रहता है और उसके पिता रानीगंज में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। बहन डुमरी में रह कर नर्सिंग का ट्रेनिंग करवाती है। रोहन ने इसकी शिकायत पुलिस से कर करवाई की मांग की है। मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी

Back to top button
error: Content is protected !!