A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

वन विभाग में विभिन्न क्षेत्रों में वन रक्षक,वन दरोगा एवं उपराजिक के रूप में राजाजी टाइगर रिजर्व में 40 वर्ष से अधिक की सेवा के पश्चात बेरीवाडा रेंज से दिनांक 31.01.2026 को सेवानिवृत्त हुए श्री कुंवर सिंह डोलियां उप वन क्षेत्राधिकारी को सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति, उत्तराखंड के सदस्यों/पदाधिकारियों द्वारा उनके राजकीय आवास,घोलना चौकी पर जाकर माल्यार्पण कर समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।सामूहिक रूप से समिति की ओर से उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर डोलियां द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री वी एस तोमर ने कहा कि डोलियां जी ने विषम एवं कठिन परिस्थितियों में वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा का दुरुह कार्य किया है। नब्बे एवं दो हजार के दशकों में वन माफिया वन कर्मियों पर हावी थे, ऐसी कठिन परिस्थितियों में श्री डोलिया जी द्वारा धौलखंड एवं बेरीवाडा रेंजों में अति संवेदनशील वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया। सचिव राजवीरसिंह ने डोलिया को सेवानिवृत्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके दीर्घायु की कामना करते हुए सलाह दी की सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली धनराशि को बहुत ही विवेकपूर्ण तरीके से तथा सोच समझकर खर्च करें यह आपकी जीवन भर की कमाई है। सेवा निवृत्त होने पर अपनी धर्मपत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ,यही आपकी पूंजी है। श्री केवलानंद तिवारी ने कहा कि आपकी सेवानिवृत होने पर 40 वर्ष का साथ छूटने पर हमको अत्यंत दुख हो रहा है आप जैसा साथी हमसे विदा हो रहा है। आर सी कोठियाल उप वन क्षेत्राधिकारी ने डोलियां जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को आपकी कमी हमेशा खलती रहेगी । विदाई समारोह में सेवानिवृत्ति समिति के अध्यक्ष वीएस तोमर, हेमशंकर मेंदोला, गुरदयाल सिंह, रामलाल, प्रभु नाथ पांडे, शिवलाल, वेद प्रकाश रामपाल सिंह, राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह एवं के एन तिवारी आदि ने डोलियां जी को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में गणेश बहुगुणा उपराजिक, सूरत सिंह वन दरोगा, अश्वनी पांडे वन आरक्षी, रूपा एवं सीमा पैन्यूली वन दरोगा आदि भी उपस्थित रहे।

वन विभाग में विभिन्न क्षेत्रों में वन रक्षक,वन दरोगा एवं उपराजिक के रूप में राजाजी टाइगर रिजर्व में 40 वर्ष से अधिक की सेवा के पश्चात बेरीवाडा रेंज से दिनांक 31.01.2026 को सेवानिवृत्त हुए

श्री कुंवर सिंह डोलियां उप वन क्षेत्राधिकारी को सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति, उत्तराखंड के सदस्यों/पदाधिकारियों द्वारा उनके राजकीय आवास,घोलना चौकी पर जाकर माल्यार्पण कर समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।सामूहिक रूप से समिति की ओर से उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर डोलियां द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री वी एस तोमर ने कहा कि डोलियां जी ने विषम एवं कठिन परिस्थितियों में वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा का दुरुह कार्य किया है। नब्बे एवं दो हजार के दशकों में वन माफिया वन कर्मियों पर हावी थे, ऐसी कठिन परिस्थितियों में श्री डोलिया जी द्वारा धौलखंड एवं बेरीवाडा रेंजों में अति संवेदनशील वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया।
सचिव राजवीरसिंह ने डोलिया को सेवानिवृत्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके दीर्घायु की कामना करते हुए सलाह दी की सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली धनराशि को बहुत ही विवेकपूर्ण तरीके से तथा सोच समझकर खर्च करें यह आपकी जीवन भर की कमाई है। सेवा निवृत्त होने पर अपनी धर्मपत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ,यही आपकी पूंजी है।
श्री केवलानंद तिवारी ने कहा कि आपकी सेवानिवृत होने पर 40 वर्ष का साथ छूटने पर हमको अत्यंत दुख हो रहा है आप जैसा साथी हमसे विदा हो रहा है।
आर सी कोठियाल उप वन क्षेत्राधिकारी ने डोलियां जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को आपकी कमी हमेशा खलती रहेगी ।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्ति समिति के अध्यक्ष वीएस तोमर, हेमशंकर मेंदोला, गुरदयाल सिंह, रामलाल, प्रभु नाथ पांडे, शिवलाल, वेद प्रकाश रामपाल सिंह, राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह एवं के एन तिवारी आदि ने डोलियां जी को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समारोह में गणेश बहुगुणा उपराजिक, सूरत सिंह वन दरोगा, अश्वनी पांडे वन आरक्षी, रूपा एवं सीमा पैन्यूली वन दरोगा आदि भी उपस्थित रहे।श्री कुंवर सिंह डोलियां उप वन क्षेत्राधिकारी को सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति, उत्तराखंड के सदस्यों/पदाधिकारियों द्वारा उनके राजकीय आवास,घोलना चौकी पर जाकर माल्यार्पण कर समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।सामूहिक रूप से समिति की ओर से उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर डोलियां द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

            समिति के अध्यक्ष श्री वी एस तोमर ने कहा कि डोलियां जी ने विषम एवं कठिन परिस्थितियों में वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा का दुरुह कार्य किया है। नब्बे एवं दो हजार के दशकों में वन माफिया वन कर्मियों पर हावी थे, ऐसी कठिन परिस्थितियों में श्री डोलिया जी द्वारा धौलखंड एवं बेरीवाडा रेंजों में अति संवेदनशील वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया।

सचिव राजवीरसिंह ने डोलिया को सेवानिवृत्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके दीर्घायु की कामना करते हुए सलाह दी की सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली धनराशि को बहुत ही विवेकपूर्ण तरीके से तथा सोच समझकर खर्च करें यह आपकी जीवन भर की कमाई है। सेवा निवृत्त होने पर अपनी धर्मपत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ,यही आपकी पूंजी है।

श्री केवलानंद तिवारी ने कहा कि आपकी सेवानिवृत होने पर 40 वर्ष का साथ छूटने पर हमको अत्यंत दुख हो रहा है आप जैसा साथी हमसे विदा हो रहा है।

आर सी कोठियाल उप वन क्षेत्राधिकारी ने डोलियां जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को आपकी कमी हमेशा खलती रहेगी ।

विदाई समारोह में सेवानिवृत्ति समिति के अध्यक्ष वीएस तोमर, हेमशंकर मेंदोला, गुरदयाल सिंह, रामलाल, प्रभु नाथ पांडे, शिवलाल, वेद प्रकाश रामपाल सिंह, राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह एवं के एन तिवारी आदि ने डोलियां जी को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

समारोह में गणेश बहुगुणा उपराजिक, सूरत सिंह वन दरोगा, अश्वनी पांडे वन आरक्षी, रूपा एवं सीमा पैन्यूली वन दरोगा आदि भी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!