
वंदेभारतलाइवटीव न्युज,सोमवार 02 फरवरी 2026
====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने कल 01 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान का उद्घाटन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अमृत उद्यान आम जनता के कल 03 फरवरी से लेकर आगामी 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। प्राप्त हुई जानकारी के सप्ताह में 06 दिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 06 बजे तक अमृत उद्यान में प्रवेश दिया जायेगा, अंतिम प्रवेश शाम के 05 बजे तक मिलेगा। जानकारी के अनुसार यह अमृत उद्यान 04 मार्च 2026 को होली त्योहार पर बंद रहेगा। अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा, इसमें प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अमृत उद्यान में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए एग्जिट गेट नंबर 35 से होगा।










