
प्रेस विज्ञप्ति, गया जी।
आज दिनांक 02/02 2026
भारत स्काउट और गाइड गया जी के 80 स्काउट गाइड ने बोधगया अंतरराष्ट्रीय मैराथन 2026 में भाग लिया।
गया जी – बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी के 80 स्काउट गाइड ने बोधगया अंतरराष्ट्रीय मैराथन 2026 का तीसरा संस्करण 1 फरवरी 2026 को रन फॉर ग्लोबल पीस थीम के साथ आयोजित किया गया यह प्रतिष्ठा दौड़ बोधगया बिहार में आयोजित किया गया जो वैश्विक धावकों को आकर्षित करती है। और इसमें 3 किलोमीटर से लेकर 42.195 किलोमीटर तक का दौड़ किया गया। इस दौड़ में देश के 22 राज्यों एवं विदेश से आए हुए दौड़ लगाने वाले प्रतिभागियों को भारत स्काउट और गाइड गया जी के स्काउट गाइड ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया एवं दौड़ लगाने वाले प्रतिभागियों को स्काउट गाइड ताली से हौसला को बुलंद कर सेवा दिया। जिसमें भीड़ कंट्रोल यातायात नियंत्रन , ताकि दौड़ लगाने वाले लोगों को परेशानी ना हो। आए हुए सभी प्रतिभागियों के लिए कोको नेट वाटर, जूस फ्रूट खाने पीने से लेकर सभी तरह के कार्यक्रमों में सहयोग किया गया। जिसका नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार ने किया। गोपाल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत स्काउट और गाइड के 80 छात्र छात्रा ने भाग लिया। जो की प्रोजेक्ट का कन्या उच्च विद्यालय कोच , प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मानपुर, यशवंत उच्च विद्यालय खिजरसराय , राजकीय कन्या उच्च विद्यालय गया माध्यमिक उच्च विद्यालय लाव,+2 प्रकाश विद्या मंदिर टिकरी राज इंटर कॉलेज टिकरी प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय टिकरी एवं स्वतंत्र दल के स्काउट /गाइड ने भाग लिया स्काउट और गाइड के सेवा कार्य को सराहना करते हुए जीसी कुशवाहा एवं मैराथन दौड़ के पदाधिकारी द्वारा भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था गया जी को मोमेंटो दिया एवं कैडेट को टी-शर्ट मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भारत स्काउट और गाइड के मुख्य जिला आयुक्त पुरंदर सवर्ण , जिला सचिव रणजीत कुमार सहायक राज संगठन आयुक्त राज किशोर पांडे एवं जिला संस्था के पदाधिकारी ने स्काउट गाइड को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए प्रशंसा की। जिसमें प्रतिज्ञा कुमारी जिया कुमारी काजल कुमारी सूरज कुमार सौम्या कुमारी मारुति कुमार सोनिया सिंह प्रज्वल कुमार, प्रीति कुमारी राजकुमारी शंकर कुमार आदि उपस्थित है।
गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड गया जी बिहार।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










