A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

महापौर श्रीमती सूरी ने नवाचार के तहत 03,02,2026,को निगम कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित

महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित हो कर नागरिकों के आवेदन पर करेंगी सुवाई

IMG 20260202 WA0104

कटनी

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से महापौर श्रीमती सूरी द्वारा किए गए नवाचार के तहत मंगलवार 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदनों, शिकायतों एवं सुझावों पर सुनवाई करेंगी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश देंगी। इस पहल से नागरिकों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि विगत मंगलवार 27 जनवरी को आयोजित प्रथम महापौर जनसुनवाई के दौरान पहुंचे 26 आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की जाकर 9 आवेदनों का तत्काल निराकरण किए जाने पर संबंधित आवेदकों द्वारा निगम प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया था।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 3 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में निर्धारित समय पर निगम कार्यालय पहुंचे, तथा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, जिससे शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

कटनी ब्यूरो चीफ, सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Back to top button
error: Content is protected !!