
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

जमानिया (गाजीपुर)।
गाजीपुर जिले के जमानिया क्षेत्र में आज 2 फरवरी 2026 को परंपरागत और ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लटिया महोत्सव पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव में क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर को और भी खास बनाते हुए सामाजिक न्याय के महान योद्धा शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके विचारों, संघर्ष और समाज में बराबरी व न्याय के लिए दिए गए योगदान को याद किया और उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
लटिया महोत्सव जमानिया की प्राचीन लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। महोत्सव के दौरान पारंपरिक रस्में निभाई गईं, लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली और “सत्यमेव जयते जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि लटिया महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है। साथ ही, शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की जयंती पर उन्हें याद करना नई पीढ़ी को सामाजिक न्याय और संघर्ष की प्रेरणा देता है।
अंत में आयोजकों द्वारा समस्त देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय लटिया महोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं और इसे भावी पीढ़ियों तक जीवित रखने का संकल्प लिया गया।












