
विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ का सम्मान समारोह आयोजित।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
खलारी। एनके एरिया विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ (सिविल) की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह वीआईपी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नागेश्वर गंझु ने की, जबकि संचालन संवेदक अवधेश राय ने किया।
बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ संवेदक देवेंद्र सिंह, सचिन सिंह एवं भूषण प्रसाद ने संघ के अध्यक्ष नागेश्वर गंझु को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।
संघ के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बैठक में रखा तथा उनके समाधान के लिए प्रबंधन से मांग रखने पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष नागेश्वर गंझु ने कहा कि विस्थापित प्रभावित संवेदकों की समस्याओं का समाधान करना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रबंधन से मांग की कि विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ को उचित कार्य एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कार्य करने का अवसर दिया जाए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल प्रबंधक से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखेगा। बैठक के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन संवेदक राहुल सिंह ने किया।
बैठक में कृष्ण यादव, देवेंद्र सिंह, रितेश सिंह, नरेश यादव, नसीब चौहान, प्रकाश महतो, प्रदीप महतो, अर्जुन महतो, प्रवीण चौहान, कमलेश चौहान, गुड्डू सिंह, अनिल सिंह, मीनू सिंह, योगेश यादव, वीरेंद्र यादव, विश्व गंझु, नरेंद्र, तालिब अंसारी, राजकुमार गंझु, बाबू चौबे, रोनित सिंह, आशिक अंसारी, अशोक कुमार, नरेश गंझु, गुड्डू विकास सिंह, गुड्डू चौहान, प्रवेश चौहान, उदय चौहान सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।










