
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से दमोह सांसद राहुल सिंह के साथ सांसद डॉ लता वानखेड़े ने भेंट की ,भेट कर सागर लोकसभा क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और विकास हेतु विस्तृत चर्चा की। मध्य प्रदेश को रेल बजट में 15,188 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सौगात देने के लिए मैंने क्षेत्र की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का कंजिया स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत। भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी (बीना-सागर होकर)। सागर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 3-4 के कार्यों में तेजी और नई ट्रेनों की संभावना। निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कार्यों को गति देने के निर्देश। रीवा-चारलपाली ट्रेन को पुनः शुरू करने हेतु संयुक्त आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम ‘रेल सेवा’ के साथ ‘क्षेत्रीय प्रगति’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित हैं।



