A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबदायूँ

म्याऊं में मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल*

*म्याऊं में मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल*

म्याऊं – थाना अलापुर क्षेत्र में तिराहे ककराला रोड इनाया हॉस्पिटल के सामने मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और थाना पुलिस ने उसे प्राइवेट अस्पताल अलापुर में भर्ती कराया, जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए मेडिकल बदायूं रेफर कर दिया गया ।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और जल्द से जल्द घायल युवक की मदद करने की मांग की। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तपन प्रताप सिह जिला रिपोर्ट बदायू

Back to top button
error: Content is protected !!