A2Z सभी खबर सभी जिले की

ड्राइवर को नींद की झपकी से बंध बरेठा में गिरी कार

मौके पर मछुआरों की मदद से बड़ा हादसा टला

#बड़ा_हादसा_टला : भरतपुर जिले के गढ़ी बाजना क्षेत्र में बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बंध बारैठा बांध के पास ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण एक अनियंत्रित कार सीधे बांध के कैचमेंट एरिया में जा गिरी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार सवाईमाधोपुर के आलनपुर निवासी गिरधर अपने ससुराल बसेड़ी से रिश्तेदार दिलीप शर्मा के साथ बयाना रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कार में गिरधर के अलावा उनकी पत्नी मनोरमा, दो बच्चे और उनके पिता भी सवार थे और जैसे ही कार बंध बारैठा के पास पहुंची, चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार सड़क से नीचे उतरकर पानी में जा समाई।

प्राप्त जानकारी अनुसार कार को पानी में गिरता देख पास ही काम कर रहे मछुआरे तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना वक्त गंवाए रेस्क्यू शुरू करके कार के अंदर फंसे सभी सदस्यों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मछुआरों के साहस और तत्परता की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि मछुआरे समय पर सक्रियता नहीं दिखाते, तो गहरे पानी के कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षित बचे परिवार ने भी मछुआरों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।IMG 20260313 WA0015 1

Back to top button
error: Content is protected !!