A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार की ओर से पुलिस को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं

धनबाद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार की ओर से पुलिस को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसी क्रम में धनबाद पुलिस को 40 चार पहिया और 45 दो पहिया वाहन मिले हैं, जिन्हें सोमवार को विधिवत रूप से जिले के विभिन्न थानों को सौंप दिया गया।

धनबाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी वाहनों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जिले के अलग-अलग थानों के लिए रवाना किया।

मौके पर अधिकारियों ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और भी मजबूत होगी। इससे अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। अब पुलिस किसी भी सूचना पर तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।

कार्यक्रम में एसीपी, डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और विभिन्न थानों के थाना प्रभारी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम बताया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!