A2Z सभी खबर सभी जिले की

नील गाय की टक्कर से तीन घायल, खेड़ली मोड़ की घटना

खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोग अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर घायल हो गए ।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल नीरज कुमार निवासी घोसराना थाना खेरली (जिला अलवर) ने बताया कि वह अपनी मां उगन्ती मीणा और ताई सुभना के साथ भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके के गांव झारौटी में अपनी बुआ के घर गया था । बुआ की सास के निधन पर तीनों अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे । हिंगौटा गांव के पास खेतों से अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और सीधे उनकी बाइक से टकरा गई । नीरज के अनुसार नीलगाय से जोरदार टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए । हादसे के बाद नीलगाय वापस खेतों की ओर भाग गई । घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी । घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।भरतपुर। खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोग अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर घायल हो गए ।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल नीरज कुमार निवासी घोसराना थाना खेरली (जिला अलवर) ने बताया कि वह अपनी मां उगन्ती मीणा और ताई सुभना के साथ भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके के गांव झारौटी में अपनी बुआ के घर गया था । बुआ की सास के निधन पर तीनों अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे । हिंगौटा गांव के पास खेतों से अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और सीधे उनकी बाइक से टकरा गई । नीरज के अनुसार नीलगाय से जोरदार टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए । हादसे के बाद नीलगाय वापस खेतों की ओर भाग गई । घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी । घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Back to top button
error: Content is protected !!