जन_अधिकार_यात्रा : राजस्थान आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के लोग 12 प्रतिशत अलग से आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर “जन अधिकार यात्रा” के तहत जयपुर कूच कर रहे हैं। भुसावर क्षेत्र के हाइवे पर यात्रा का स्वागत किया गया है।
राजस्थान आरक्षण संघर्ष समिति के अनुसार माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के लोग 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के सैकड़ों लोग हलैना क्षेत्र के मूड़िया गंधार गांव से पैदल जयपुर के लिए रवाना हुए हैं।
समिति द्वारा बताया गया है कि माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य और सुमन समाज के लिए अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग सरकार के समक्ष रखी जा चुकी है। सरकार इन मांगों को नजरअंदाज कर समाज की उपेक्षा कर रही है, जिसके कारण यह विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है।
समिति द्वारा बताया गया है कि जन अधिकार यात्रा दूसरे दिन छोकरवाड़ा गांव से होते हुए खेड़ली मोड़ गांव से महवा की ओर बढ़ गई है जिसमें सैनी समाज के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस का जाप्ता पूरी तरह तैनात रहा है।#जन_अधिकार_यात्रा : राजस्थान आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के लोग 12 प्रतिशत अलग से आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर “जन अधिकार यात्रा” के तहत जयपुर कूच कर रहे हैं। भुसावर क्षेत्र के हाइवे पर यात्रा का स्वागत किया गया है।
राजस्थान आरक्षण संघर्ष समिति के अनुसार माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के लोग 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के सैकड़ों लोग हलैना क्षेत्र के मूड़िया गंधार गांव से पैदल जयपुर के लिए रवाना हुए हैं।
समिति द्वारा बताया गया है कि माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य और सुमन समाज के लिए अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग सरकार के समक्ष रखी जा चुकी है। सरकार इन मांगों को नजरअंदाज कर समाज की उपेक्षा कर रही है, जिसके कारण यह विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है।
समिति द्वारा बताया गया है कि जन अधिकार यात्रा दूसरे दिन छोकरवाड़ा गांव से होते हुए खेड़ली मोड़ गांव से महवा की ओर बढ़ गई है जिसमें सैनी समाज के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस का जाप्ता पूरी तरह तैनात रहा है।