A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गागरोन जल दुर्ग की भव्यता से अभिभूत हुए सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर।

FB IMG 17741647727778985झालावाड़, 22 मार्च। सिक्किम राज्य के राज्यपाल ने रविवार को झालावाड़ जिले के विश्व धरोहर स्थल गागरोन किले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कालीसिंध और आहू नदियों के संगम के मनोहारी दृश्य का अवलोकन करते हुए इसकी प्रशंसा की।

राज्यपाल ने कहा कि चट्टानों पर बिना नींव के सदियों से खड़ा यह दुर्ग भारतीय शौर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत प्रतीक है। भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने उन्हें दुर्ग के इतिहास, जौहर गाथा, संत पीपाजी गागरोनी तोतों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार स सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!