A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

दुर्गा मंदिर में देखने मिल रहा श्रद्धा और आस्था का संगम

प्रतिदिन उमड़ रही भक्तों की भीड़, हो रहे धार्मिक आयोजन 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

आदिशक्ति मां जगत जननी की पूजा, आराधना व उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्र रीठी नगर सहित ग्रामीण अंचलों में बड़े ही धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। देखा गया कि चैत्र नवरात्र पर्व की चहुंओर धूम मची हुई है। नगर के न्यू कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम लगा हुआ है। बताया जाता है कि चैत्र नवरात्र को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है, नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष उपासना का विधान है। मान्यता है कि चैत्र नवरात्र में मां जगत जननी की पूजा-अर्चना से जीवन में विशेष फल की प्राप्ति होती है। खास तौर पर नगर के न्यू कालोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार देखी जा सकती है। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता है त्यों-त्यों मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती जाती है। चैत्र नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर समिति द्वारा आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है वहीं मंदिर के पुजारी पंडित राम भगत शुक्ल जी महाराज द्वारा मातारानी की अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की गई है। इस दौरान शरद सिंह ठाकुर, विनोद सेन, शिवशंकर भांटो, अभिषेक लखेरा, संजय राय, संजय गुप्ता, सलक बर्मन, गोलू बर्मन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, हर्षित सिंह, धर्मेंद्र राय, श्याम सुंदर चौदहा, राजेश मिश्रा, अनिल यादव, पुष्पेंद्र मिश्रा, किस्सू पटेल, आकाश खटीक, अविशेष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

Back to top button
error: Content is protected !!