
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में चैत्र नवरात्र पर्व की धूम मची हुई है। भक्त आदिशक्ति की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं देवी मंदिरों सहित जगह-जगह धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कहीं देवी भक्तें हो रहीं हैं तो कहीं जागरण। चैत्र नवरात्रि पर्व को बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सहित सभी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी जगतजननी की भक्ति में लीन होकर पूजा-अर्चना करने में जुटे हुए हैं। तो वहीं रीठी जनपद की ग्राम पंचायत लालपुरा के पाली गांव में विराजमान प्रसिद्ध भूमि प्रकट मातारानी का मंदिर भी इन दिनों आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां बैठकी के मौके पर माथा टेकने श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। लोगों का मानना है कि पाली वाली भूमि प्रकट मां जगत जननी अपने हर भक्तों की मनोकामना भी पूरी करती हैं। बताया गया कि पाली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष पंचमी से मेला भी लगता है। दुकानदार दूर-दूर से अपनी दुकानें लेकर पहुंचते हैं। बताया गया कि नवरात्र पर्व की पंचमी को लगने वाला यह मेला पूर्णिमा तक लगता है। मेला पर्व की नवमी को पूरे सबाब पर रहता है। जवारा विसर्जन के साथ नवमी को पूरी रात मेला भरता है, जिसमें दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। पर्व को लेकर मां भगवती का विशेष श्रृंगार किया गया है।


