
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
चैत्र नवरात्रि में जहां लोग आस्था के साथ मातारानी की पूजा-पाठ कर कल्याण की कामना कर रहे हैं और देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं इधर, दूसरी ओर इस पावन अवसर पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मातारानी के भक्तों की निशुल्क सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। रीठी के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में हिन्दू धर्म जागरण मंच द्वारा मैहर पैदल जाने वाले भक्तों की चौबीसों घंटे निशुल्क सेवा की जा रही है। देखा गया कि हिन्दू धर्म जागरण मंच रीठी द्वारा राममंदिर परिसर में टेंट लगाकर पदयात्रियों को शुद्ध शीतल पेय जल, स्वल्पाहार व फलहार की व्यवस्था कर पुण्य लाभ अर्जित किया जा रहा है। इस कार्य में क्षेत्रीय लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग दिया जा रहा है। बताया गया कि भक्तों को बैठने व आराम करने की भी व्यवस्था बनाई गई है। गौरतलब है कि नवरात्र के अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु मैहर वाली माता के दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। बताया जाता है कि यह श्रद्धालु कई किलोमीटर दूर से हाथों ध्वज लिए और बैग में जरूरत की सामग्री लेकर पैदल मैहर के लिए रवाना हो रहे हैं।


