A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में अपार उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20260322 WA0011

आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक पर्व ईद-उल-फितर शनिवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा रीठी में अपार उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रीठी नगर के झिरहाई स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में ईदगाह में एकत्रित हुए मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा करते हुए मुल्क की बरकत, अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज़ के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद रीठी के हाफिज जाहिद रजा साहब ने बताया कि इस वर्ष रमजान के पूरे तीस दिन के रोजों में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में खासा उत्साह देखने को मिला है। बताया गया कि मस्जिद में 27 दिन की तरावीह (कुरान) भी मुकम्मल हुई। IMG 20260322 WA0012ईदगाह में गफ्फार खान, सरपंच हनीफ खान, सद्दाम खान, आजाद खान, नदीम अहमद, पीरू खान, डम्मू खान, साजिद अली, शमसाद अली, शमशेर अली, शब्बीर खान, इल्लियास खान, मुस्ताक अहमद, गोलू पठान, छोटा पठान, शालू खान, आशिफ कुरैशी, साहिद खान, अलीम खान, खलील खान, बहीद खान, इकवाल कुरैशी, इसरार खान, सुबराती खान, सत्तार खान, शरीफ खान, सलीम बिलाली, जमील खान, नसीर खान, सलमान बाबा, बसीम खान, एहसान कुरैशी, सगीर कुरैशी सहित बड़ी संख्या धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!