A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नरयावली विधानसभा में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ

IMG 20260406 WA0181सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *:भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने और संगठन को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने हेतु ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का शुभारंभ सोमवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यह दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग दो प्रमुख केंद्रों— सागर ग्रामीण मंडल (होटल रियार्थ इन) एवं नरयावली मंडल (ललिता मैरिज गार्डन) में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति और आधुनिक तकनीक के समन्वय का मंत्र दिया।
होटल रियार्थ इन में आयोजित वर्ग का शुभारंभ विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि “प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। संगठन की कार्यपद्धति ही हमारी वह शक्ति है, जिसके दम पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने संगठन की मजबूती और विस्तार की बारीकियों पर प्रकाश डाला। अनुराग प्यासी ने ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के संकल्प के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम की महत्ता बताई। वरिष्ठ पत्रकार आशीष द्विवेदी (इंक मीडिया) ने आधुनिक दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।डॉ. अनिल तिवारी (SVN संस्थापक) ने वैचारिक अधिष्ठान पर उद्बोधन दिया, वहीं सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। ललिता मैरिज गार्डन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। यहाँ विभिन्न सत्रों के माध्यम से वैचारिक स्पष्टता पर जोर दिया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास और संघर्ष से सत्ता तक के सफर का सारगर्भित वर्णन किया। वरिष्ठ नेता सुखदेव मिश्रा ने शासकीय योजनाओं की तकनीकी जानकारी साझा की।आईटी जिला संयोजक बालकिशन सोनी ने सोशल मीडिया और AI के माध्यम से विपक्ष के भ्रामक प्रचार को काटने की रणनीति सिखाई। यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की तय गाइडलाइन के अनुसार पूर्णतः अनुशासित और सारगर्भित रहा। आवासीय वर्ग होने के कारण कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से प्रत्येक सत्र में सहभागिता की। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्रवाद और सेवा की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी चुनावों और सांगठनिक कार्यों के लिए ऊर्जा प्राप्त की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!