
À
हाथरस। थाना सिकंद्राराऊ पुलिस ने क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक के साथ हुई सनसनीखेज लूट की घटना में वांछित चल रहे एक और शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से लूट की रकम के ₹4,000 नगद बरामद किए हैं।
- बीती 18 मार्च 2026 को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने मोहनपुरा-कासगंज रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमित की बाइक में टक्कर मारकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया था।
पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में इस मामले के खुलासे के लिए 4 टीमें और SOG को लगाया गया था। पुलिस मुठभेड़ के बाद घटना का खुलासा करते हुए पहले ही 04 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। दिनांक 04.04.2026 को पुलिस टीम ने रोहित नागर (निवासी गौतमबुद्धनगर) को जलेसर रोड, नूरानी मस्जिद के आगे पुरदिल नगर से दबोच लिया। गिरफ्तार रोहित नागर शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पूर्व में भी गौतमबुद्धनगर में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा एवं उनकी टीम की इस सक्रियता पर जनपद स्तर पर सराहना की जा रही







