

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना शहर में मकराना-मंगलाना ROB के खतरे को लेकर मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने सोमवार को कलेक्टर महोदय के नाम मकराना उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन। 15 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की कही बात।
मकराना–मंगलाना–खाटू मार्ग (LC-34) पर बने रेलवे ओवरब्रिज की खराब निर्माण गुणवत्ता और रेलवे क्रोसिंग फाटक खुलकर कर प्रभावित भारी वाहनो के लिए वैकल्पिक मार्ग खुलवाने को लेकर आज उपखंड अधिकारी श्री अंशुल बेनीवाल से मुलाकात कर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई है। करोड़ों की लागत से बना यह पुल आज दरारों के कारण आमजन के लिए खतरा बन गया है।
मार्बल उद्योग के चलते इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रशासन से मांग की है कि पुल का जल्द सेफ्टी ऑडिट कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा आमजन की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। इस मौके पर यातायात चालक, व्यापारी और आमजन भी मौजूद रहे। अधिकारियो को सचेत कर अवगत करवाया कि यदि 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


