A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, बांटे गए निमंत्रण

Screenshot 20260407 162101 Chromeहाथरस की तहसील सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित स्वर्गीय तेजवीर सिंह सिसोदिया के आवास पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक भव्य स्वागत एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया द्वारा आगामी कार्यक्रम के आमंत्रण पत्रों का वितरण कर सभी से इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की गई। कार्यक्रम में बबलू सिंह सिसोदिया, गौरव सिसोदिया और राहुल सिसोदिया ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा की मुख्य टीम का अभिनंदन किया। अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक संदीप सिसोदिया, सह-संयोजक नरेश प्रधान एवं छोटू राणा को पगड़ी बांधकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह का सफल संचालन निशांत चौहान द्वारा किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने शोभायात्रा की रूपरेखा साझा की और उपस्थित लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा समाज की एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिसे सफल बनाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव ठाकुर, गुड्डू जादौन, सुनील सिसोदिया, रानू ठाकुर, मोहित पुंडीर, मोना ठाकुर, छोटू पुंडीर, शिवम जादौन, अजय चौहान, सक्षम ठाकुर, राजा ठाकुर, उस्ताद, गौरव पुंडीर, नरेंद्र सिसोदिया, संजय चौहान, पुष्पेंद्र तोमर, शीलू पुंडीर, रामू पंडित और जीतू पुंडीर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!