
गया, 11 अप्रैल 2026, डॉ० रमेश चंद्र द्विवेदी, पीठासीन पदाधिकारी भूअर्जन पुर्नवासन एवं पुनव्वस्थापन प्राधिकार गया के सेवा निवृति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। जिसमें ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी गया श्री दीपक चंद्र देव, प्रशासी पदाधिकारी धनंजय कुमार, नाजिर देवदत प्रशाद देव, आशुलिपिक पंकज कुमार, पेशकार आदित्य कुमार, लिपिक गौतम कुमार, ज़िला जन सम्पर्क कार्यालय के लिपिक रघुबंश मणि, कार्यपालक सहायक सफीना बानो, कार्यालय कर्मी मिंटू अहमद सहित अन्य कर्मी उपस्थित हुए।
ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने डॉ० रमेश चंद्र द्विवेदी को सफल, स्वचछ तरीके से सेवा निवृति के उपलक्ष्य में शुभकामना देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सभी कर्मियों द्वारा उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
विदित हो कि डॉ० रमेश चंद्र द्विवेदी, पीठासीन पदाधिकारी भूअर्जन पुर्नवासन एवं पुनव्वस्थापन प्राधिकार गया 11 अप्रैल 2023 को भूअर्जन पुर्नवासन एवं पुनव्वस्थापन प्राधिकार के रूप में योगदान दिए थे। इसके पूर्व वह न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके पश्चात भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग बिहार सरकार द्वारा अगले तीन वर्षों के लिए गया जिले में भू अर्जन पुनर्वासन प्राधिकार के रूप में नियुक्त हुए थे। जिनकी सेवा अवधि आज पूर्ण हो गयी। इनका कार्यकाल काफी सुखद रहा है। ये मगध प्रमंडल के सभी पांच जिलों यथा गया औरंगाबाद नवादा जहानाबाद अरवल के भूमि संबंधित वादों का सुनवाई करते थे। इनके द्वारा 1700 से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।
भू अर्जन पुनर्वास एवं पूर्ण व्यवस्थापन प्राधिकार में मुख्य रूप से वैसे मामले आते हैं जो जिला भू वर्जन कार्यालय में भूमि संबंधित वार्ड का निपटारा नहीं होने के पश्चात उनके कैसे सीधे प्राधिकार में भेजा जाता है, जिनकी सुनवाई इनके माध्यम से की जाती है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़


