धमतरी /नगरी :- सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर साधा निशाना, श्रेय लेने का लगाया आरोप
सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर साधा निशाना, श्रेय लेने का लगाया आरोप
सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने प्रेष वार्ता कर जिला पंचायत अध्यक्ष पर विधायक के अनुशंसा पर हो रहे कार्यों का वाहवाही लूटने का लगाया आरोप
बिना मेहनत के वह वही लूटना छोटी मानसिकता को दर्शाता है
विधायक अंबिका मरकाम ने छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन का किया धन्यवाद पुल निर्माण की स्वीकृति देने पर
विधायक द्वारा काजल नदी का किया गया निरीक्षण
ग्रामीणों ने विधायक का माना आभार विधायक अंबिका मरकाम ने ग्रामीणों को दी बधाइयां रेस्ट हाउस जबर्रा में
सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम ने आज अपने विधायक कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अनुशंसा एवं प्रयास से स्वीकृत कराए गए विकास कार्यों का श्रेय जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा गलत तरीके से लिया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना मेहनत के वाहवाही लूटना छोटी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में संबंधित विभागों को भेजे गए पत्राचार एवं दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।
उन्होंने बताया कि काजल (कलस) नदी पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से प्रस्तावित पुल निर्माण सहित अन्य कार्यों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल कराने हेतु उन्होंने 3 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद 5 फरवरी 2025 को मांग पत्र भी सौंपा गया। वहीं, प्रशासकीय स्वीकृति लंबित होने पर 30 मार्च 2026 को मंत्रालय जाकर वित्त सचिव से मुलाकात कर स्वीकृति दिलाई गई।
विधायक ने आरोप लगाया कि स्वीकृति मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा इन कार्यों का श्रेय लेना शुरू कर दिया गया, जबकि उनका इस प्रक्रिया में कोई योगदान नहीं रहा।
इसी प्रकार, क्षेत्र के 18 जर्जर एवं भवनविहीन स्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति भी विधायक के प्रयासों से मिली। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को इस विषय पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया था और 16 दिसंबर 2025 को विधानसभा में इस पर चर्चा के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री को अवगत कराया गया, जिसके बाद स्वीकृति मिली।
प्रेस वार्ता में विधायक ने यह भी कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान विधायक ने काजल नदी क्षेत्र का निरीक्षण करने की जानकारी भी दी और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया, जिस पर विधायक ने भी उन्हें बधाई दी। रेस्ट हाउस जबर्रा में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
विधायक ने अंत में कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही हैं और भविष्य में भी जनता के हित में ऐसे प्रयास जारी
इस समय उपस्थित थे कांग्रेस के जिला महामंत्री सचिन भंसाली जिला सचिव भारत निर्मलकर जिला उपाध्यक्ष भनेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष अनवर राजा




